गालूडीह: गड्ढामुक्त सड़कों का दावा केवज कागजों पर दुरस्त होता दिख रहा है. प्रखंड क्षेत्र में कई बदहाल सड़कें इसका ज्वलंत उदाहरण है. बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर गांव से रुगड़ीडीह गांव तक, उलदा पंचायत के हाइवे से बेड़ाहातु गांव तक और हाइवे से घुटिया गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय है. सड़क की हालत बद से बदतर हो गयी है. सड़क पर पैदल चलने में मुश्किल होती है. (नीचे भी पढ़े)
दोपहिया व चार पहिया वाहनों में भी लोगो के पसीने छूटते हैं. सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे, कीचड़ व नुकीली पत्थर लोगों के लिए परेशानी का सबब है. वर्तमान में बारिश के चलते सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और भी दुरूह हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण कई सालों से सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी है. जिससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बड़े बड़े गड्ढो में तब्दील हो गयी है. सड़क के पूरी तरह से खराब होने के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी होती है. दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं.



