चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के रूपुषकुंडी – दक्षिणशोल मुख्य सड़क के कल्वर्ट के ह्युम पाइप के भीतर एक बुजुर्ग का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान दक्षिणशोल गांव निवासी ठिलू मांडी (60) के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे. उन्हें दुर्गंध मिलने पर जाकर देखा तो पाइप के अंदर शव देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने इसकी सूचना चाकुलिया थाना को दी. सूचना पाकर थाना के एस आई कविन्द्र पोद्दार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि ठिलू मांडी 10 दिन पूर्व मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला.



