पोटका: पोटका के विधायक संजीव सरदार गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड के कोवाली पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया .निरीक्षण के दौरान कार्य दिवस के वावजूद सचिवालय में प्रखंड या अंचल का कोई कर्मचारी उपस्थित नही होने के कारण विधायक ने वही से प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा से फोन के माध्यम से कार्य दिवस की पूरी जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मियों से स्पस्टीकरण मांगते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि अन्य पंचायत में भी कार्य दिवस पर संबंधित कर्मी लापरवाही ना बरते एवं कार्य दिवस पर उपस्थित रहे ताकि आमलोगों का कार्य आसानी से हो और उन्हें प्रखंड मुख्यालय का चक्कर ना काटना पड़े .(नीचे भी पढ़े)
निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर जनता के हित मे सप्ताह में कम से कम दो दिन पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव समेत अन्य कर्मचारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है इसके लिये प्रखंड मुख्यालय से एक शेड्यूल बनाया गया है जिसके तहत आज कोवाली पंचायत भवन में तमाम कर्मियों का उपस्थित होना अनिवार्य था क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि पंचायत भवन हमेशा बंद रहता है जिस पर उन्होंने जांच की तो शिकायत को सही पाया .उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी बीडीओ को देते हुए तमाम पंचायत में कार्य दिवस पर कर्मचारियों के उपस्थिति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है आगे भी इसी प्रकार का निरीक्षण जारी रहेगा जनहित में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी .



