चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में गुरूवार की सुबह हाथियों ने गौशाला के मैदान में स्थित यात्री शेड को ध्वस्त कर दिया है. इससे गौशाला प्रबंधन समिति को भारी नुकसान हुआ है. गौशाला कर्मियों ने बताया की हाथियों का एक एक विगत दो माह से गौशाला के आम बगान में शरण लिए हुए है. (नीचे भी पढ़े)
वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम बार बार हाथी को खदेड़ते है और हाथी पुनः गौशाला में आ धमकते है. कर्मियों ने बताया कि फिलहाल गौशाला में चार हाथी शरण लिए हुए है. इनके भय से गौशाला कर्मी भी सहमे हुए हैं. कर्मियों ने बताया कि हाथियों ने आम,कटहल और काजू के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है जिससे गौशाला प्रबंधन को भारी नुकसान पहुंचा है.



