चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के जुगितोपा पंचायत भवन में नवनिर्मित ज्ञान केन्द्र का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काट कर किया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि इस ज्ञान केन्द्र का अधिक से अधिक उपयोग कर इसे क्षेत्र का एक आदर्श और उत्कृष्ट अध्ययन स्थल बनाना चाहिए, जिससे युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकें.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा, टुलू साव, गोपन परिहारी, मुखिया सीता मोनी सोरेन, पूर्व मुखिया जयराम हेंब्रम, अमर हांसदा, बिशु ओझा, मिथुन कर, ग्राम प्रधान हरीश माहली, भक्ति दास, माथुर महतो, भरत चंद्र सिंह, गिरिश चंद्र महतो, दिलीप पाल, शिक्षक नीलकांत महतो, पंचायत सचिव मंगल मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



