चाकुलिया: मंगलवार को विधायक समीर मोहंती ने पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव से मिलकर बहरागोड़ा और चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में अतिथिशाला और विवाह भवन निर्माण की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की. (नीचे भी पढ़े)
इस योजना के उद्देश्य क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान प्रदान करना है, ताकि उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता ना हो. (नीचे भी पढ़े)
निदेशक से सकारात्मक मुलाकात के बाद, इस परियोजना को शीघ्रता से लागू करने के लिए सहमति बनी है. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि यह कदम हमारे क्षेत्र के समग्र विकास और समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.




