रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में मौसम साफ होते ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया. वहीं रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है. उन्होंने बताया कि राज्य में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. तत्पश्चात अगले दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
जानें किस जिले का कितना है तापमान
जिला — अधिकतम तापमान
रांची — 31.2 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 34.8 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज — 36.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 32.8 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 35.8 डिग्री सेल्सियस
चतरा — 32.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर — 35.4 डिग्री सेल्सियस
धनबाद — 30.2 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा — 34.9 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा — 36.0 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा — 34.6 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 33.9 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 33.1 डिग्री सेल्सियस
जामताड़ा — 34.3 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 32.8 डिग्री सेल्सियस
लातेहार — 30.0 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 32.0 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 36.0 डिग्री सेल्सियस
पलामू — 36.5 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 33.7 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 35.3 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढ़ें)
22 से 24 मार्च तक सबसे अधिक वर्षा रांची में – इस दौरान मौसम विभाग बीते तीन दिनों का बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि राज्य में सबसे अधिक वर्षा रांची में 51.2 मिलीमीटर दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 40.2 मिलीमीटर, डाल्टनगंज में 4.6 मिलीमीटर, बोकारो में 31.2 मिलीमीटर और चाईबासा में 26.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया.




