गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत के बालिजुड़ी गांव में विगत 25 अगस्त को जंगली हाथी के हमले से सरोज पाल की दर्दनाक मौत हो गई थी. सोमवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. पंचायत के उपमुखिया सह मृतक के भाई स्वपन पाल एवं ग्रामीणों ने विधायक से वन विभाग की शिकायत करते हुए कहा कि घटना के दिन सुबह से विभाग को हाथी आने की सूचना दी गई. विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. शाम को हाथी के हमले से सरोज पाल की मौत हो गई. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने इसके लिए वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. विधायक ने तत्काल डीएफओ को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा कि वन विभाग की ढिलाई के कारण एक व्यक्ति की जान गई है. विभाग इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड करें. उन्होंने 15 दिनों के अंदर पूरे मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिया है.मृतक सरोज के पिता सुभाष पाल ने विधायक से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पुत्र के उच्च शिक्षा हेतु लिए गए लोन को माफ करा दें. घर में कमाई करने वाले की जान चली गई.उसके एक पुत्र को रोजगार के लिए उचित पहल करने का भी निवेदन किया. इस मौके पर झामुमो बालिजुड़ी पंचायत के अध्यक्ष मेघराय हेम्ब्रम, सचिव साकिला हेम्ब्रम, मुड़ाकाटी पंचायत अध्यक्ष हाड़ी राम सोरेन सोरेन, लालमोहन मांडी, रघुनाथ मांडी, विष्णुपदो नायेक, सुधांशु पांडा, शिवशंकर पात्र, कमलेश पात्र, सुराई हेम्ब्रम, बंकिम सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.




