चाकुलिया: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को शक्ति कलश रथ चाकुलिया पहुंचा. इस ऐतिहासिक अवसर पर रथ का लोगों ने भव्य स्वागत पुष्पवर्षा कर किया. यह रथ यात्रा पहले दिन धालभूमगढ़, मोहलीशोल, बालिदुमा,जामडोल, कांटाबनी, भालुकबिंदा से पुराना बाजार मुख्य सड़क होते हुए गायत्री मंदिर पहुंचा. वहां गायत्री मंदिर में संध्या आरती के बाद शाम को नगर भ्रमण किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जोश और श्रद्धा के साथ पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया. इस अवसर पर लोगों ने शांति कलश रथ का आरती वंदन किया. मौके पर सैकड़ो महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे. इस मौके पर आरपी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है. रथयात्रा ने समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है. यह रथ यात्रा न केवल देश भर में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रही है बल्कि लोगों में समाज सेवा जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक नई उम्मीद जाग रही है. इस मौके पर सूबेदार पंडित, बीके अग्रवाल, निरंजन कुमार, कमलकांत कुमार, खिरोद महतो, संजय महतो, देवेंद्र नाथ महतो, जितेंद्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



