चाकुलिया: सोमवार को संविधान के रचिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं कामरेड गुरुदास चटर्जी (पूर्व विधायक, निरसा विधानसभा) के पुण्यतिथि पर कामरेड एके राय, कामरेड महेंद्र सिंह एवं कामरेड गुरुदास चटर्जी के याद में सत्य भारतीय सभागार रांची में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वाहन करने वाले झारखंड में कुछ समाजसेवी एवं समाज हित में अपने अधिकार पर लड़ रहे संगठन को समारोह में जनाधिकार सम्मान से सम्मानित किया गया. आयोजक संस्था द्वारा कुड़मी संस्कृति विकास समिति झाड़खंड के स्वपन कुमार महतो को रक्तदान के क्षेत्र में श्रेष्ठतम कार्य हेतु राजेश ठाकुर और नदीम खान ने अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
वहीं आज मंगलवार को बंगला भाषा-भाषी के सन् 1432 पहला बैशाख के शुभ अवसर पर बंगाल के पासकुड़ा भोलेनटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, मेदनीपुर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर सह समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में झारखंड के कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, अमिताभ महतो, महमद अफरोज, षष्ठी चरण महतो को समिति द्वारा सामाजिक दायित्व एवं कर्तव्य परायण हेतु स्मारक सम्मान पत्र,गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा कि झाड़खंड एवं पश्चिम बंगाल के रक्तदान कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के प्रति रक्त उपलब्धता में अपने दायित्व निर्वाहन के प्रति और निपुणता के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि झारखंड और सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल के हर जरूरतमंद लोगों को समय रहते रक्त उपलव्ध हो सके.



