बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा अतंर्गत बेंदा गांव ,पाथरी पंचायत अतंर्गत चड़कमारा,पाटपुर पंचायत अतंर्गत मोहनपुर गांव में रविवार को मंदिरों में राधाष्टमी पर राधे-राधे की गूंज सुनाई दी. मंदिरों में राधारानी के प्राकट्योत्सव मनाया गया. सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. (नीचे भी पढे)
श्रीकृष्ण मंदिरों में सुबह राधारानी को पंचामृत से अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई गई.मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे, जो दोपहर 12 बजे तक चला. इस दौरान राधारानी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद महाआरती की गई और छप्पन भोग अर्पित किया गया. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.




