गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उलदा पंचायत के पुतड़ु निवासी समाजसेवी मंगल कर्मकार ने शनिवार को 108 एंबुलेंस बुलाकर टीबी बीमारी से ग्रस्त सुकुरमनी सबर को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. इसके बाद अनुमंडल अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती निवासी सुकुरमनी सबर लंबे समय से टीबी बीमारी से पीड़ित है. बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि सुकुरमनी सबर की स्थिति गंभीर है. गरीबी के कारण युवक का इलाज नहीं हो पा रहा था. कई दिनों से खटिया पर लेटी हुई थी. बीमारी के कारण कमजोर हो गयी है. इलाज के अभाव में परिजनों द्वारा किसी ओझा से झाड़फूंक कराया जा रहा था.




