चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के सारसबाद गांव में गुरूवार को सर्पदंश से स्कूली छात्रा मुक्ता महतो की मौत हो गई है. छात्रा की मौत की सूचना पर गांव में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार मुक्ता महतो दोपहर में अपने घर में सोई हुई थी,इसी क्रम में एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया.(नीचे भी पढ़े)
मुक्ता की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे वाहन से उपचार के लिए झाड़ग्राम ले जा रहे थे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. लोगों ने मुक्ता महतो की शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम में शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.



