गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बागालगोड़ा गांव के पास मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, झाटीझरना पंचायत के भमराडीह गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति सब्जी बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पत्थर से जाकर टकरा गया. घटना में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे. फिर परिजनों ने घायल को अस्पताल ले गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुघर्टना के बाद कई बार 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया. लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया. परिजन निजी वाहन से घायल को अस्पताल ले गए.





