बहरागोड़ा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया पंचायत के धानघोरी, सड़कडीह गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया राम मुर्मू शामिल हुए. मौके पर मुखिया श्री मुर्मू ने सिद्धों कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा की समाज के सभी लोग संगठित रहें और वीर शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान में सभी सहयोग करें. (नीचे भी पढ़े)
कहा की आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी धरोहर है समाज के युवा इसे संरक्षित करें तभी समाज की भाषा और संस्कृति का संरक्षण होगा. इस अवसर पर पिन्टू पातर, रमेश मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, छुटकू हांसदा, गोपाल हेम्ब्रम, माताल पातर, सुनील पातर, भातुर मैती, लेपा पातर, विश्वजीत राना, दाखिन मुर्मू, सुना हेम्ब्रम, सुनील सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.




