चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम से बचाव एवं सुरक्षा हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में तारक नाथ दास द्वारा महिलाओं को साइबर अपराध के प्रकार, सोशल मीडिया पर बढ़ते खतरे, ऑनलाइन गेम,ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़े)
सुरक्षा और साइबर हेल्पलाइन नंबर समेत अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. महिलाओं को साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय से भी अवगत कराया गया. ताकि स्वयं और समुदाय को जागरुक कर सके. थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने कहा कि महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की आवश्यकता है. उन्होंने महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की. इस दौरान सीओ नवीन पुरती, बीडीओ आरती मुंडा, बिष्टुपुर साइबर थाना के थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार, इंस्पेक्टर कुणाल राजा, नीतू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



