बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के पूर्व मंगलवार की सुबह योगा शिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया. थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस के पदाधिकारी और जवानों ने योगाभ्यास किया. मौके पर योगा शिक्षक पार्वती शंकर बटब्याल ने योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि योगा करने से व्यक्ति केवल स्वस्थ ही नहीं रहता है बल्कि उसका मानसिक विकास भी होता है और वह तनाव मुक्त रहते हैं.





