जमशेदपुर: मुसाबनी थाना क्षेत्र के कड़ाशोल से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. किशोरी का अपहरण मुसाबनी थाना क्षेत्र के ही लाटिया गांव के रहने वाले मुकेश माहली ने किया है. मुकेश माहली पहले से शादीशुदा है. इसके बावजूद उसने बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे लेकर बेंगलुरु चला गया. (नीचे भी पढे)
परिजनों ने मामले की शिकायत मुसाबनी थाने में की है. परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी करने और किशोरी को बरामद करने के लिए उनसे बेंगलुरु आने जाने का ट्रेन टिकट और खर्च की मांग की है. इसके बाद, किशोरी की मां समेत अन्य परिजन शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. (नीचे भी पढे)
यहां साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में जाकर एसएसपी से मुलाकात कर सारी बात बताई. एसएसपी ने मुसाबनी थाना प्रभारी से बात की है और आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को जल्द बरामद करने का निर्देश दिया है.




