गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में आयोजित एक बैठक में आगामी 21 मार्च को चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो की 285वीं जयंती पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रस्तावित जनसभा पर चर्चा हुई. मुख्य अतिथि सह पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र महतो को पीला गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इसमें उपस्थित अतिथियों ने कहा कि कुड़मी आदिवासी हैं, लेकिन सरकार कुड़मी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं दे रही, जिससे कुड़मी समाज को अपने हक एवं अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि कुड़मी जनजाति छोटानागपुर के पठार यानी वृहद झारखंड के खूंटकट्टीदार हैं. ये यहीं के निवासी हैं. बैठक में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैठक एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. वहीं धीरेंद्र महतो ने पारंपरिक कुड़मी जाति से संबंधित झुमुर संगीत गाकर कुड़मियों के इतिहास के बारे में बताया. बैठक का संचालन करुणाकर महतो ने की. मौके पर एस के दास, मानिकचंद महतो, करुणाकर महतो, राजाराम महतो, डॉ देवाशीष महतो, पीतवास महतो, किशोरी मोहन महतो, अनिल महतो, मनोरंजन महतो, तारापद महतो, धीरेंद्र महतो, रेणुबाला महतो, खोकन महतो आदि उपस्थित थे.



