जमशेदपुर : संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई एवं बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित उक्त समारोह में अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण एवं डॉ मुदिता चंद्रा ने सबका अबीरी तिलक एवं गोभी मिर्च के गजरे से स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात संस्कार भारती एवं सहयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को खूब झुमाया. ममता कर्ण, पामेला घोष, अमृता चौधरी, अनुज प्रसाद, डॉ भारती कुमारी, संगीता मिश्रा, पूनम सिंह, ममता देवी, सुष्मिता मिश्रा, कृष्णा सिन्हा, पंकज झा, डॉ सनातन दीप एवं दिल्ली से पधारीं अनु सिन्हा ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम संचालिका अरुणा झा ने अपने दमदार संचालन से सबको गुदगुदाये रक्खा. (नीचे भी पढ़ें)

व्यवस्था बनाये रखने मे कुमारी रश्मि ने सहयोग किया. दोनों ही संस्थाओं की संरक्षिकाओं डॉ जूही समर्पिता एवं शकुंतला पाठक ने अपनी प्रस्तुतियों से लुभाने वाले सभी कलाकारों का गोभी, कटहल आदि हरी सब्जियों से स्वागत किया. संस्कार भारती के मंत्री विजय भूषण की आभार अभिव्यक्ति के साथ समारोह संपन्न हुआ.



