घाटशिला: घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलने उनके आवास पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर श्री मार्डी ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं व बधाई दी. (नीचे भी पढ़े)
श्री मार्डी ने बताया कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगा. मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक दंडपात, सुपाई मार्डी, सुरेश समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे .




