देवघर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी महोत्सव के तहत यहां आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गयी. राज्य पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में संपन्न इस आयोजन में चाइल्ड एफसी मोहनपुर की टीम चैंपियन रही, जिसने चरकी पहाड़ी की टीम को 3-0 के अंतर से पराजित किया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देवघर में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ. बालक वर्ग के लिए आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल्स में ग्रुप ए की चरकी पहाड़ी एवं देवघर 11 के बीच खेले गये मैच में चरकी पहाड़ी की टीम ने 1-0 से मैच जीत कर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली. इसी तरप पूल बी का सेमी फाइनल मैच चाइल्ड एफसी मोहनपुर एवं केबी 11 देवघर के बीच खेला गया. इसमें चाइल्ड एफसी मोहनपुर की टीम केबी11 देवघर को 3-0 गोल के अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात दोनों टीमों के बीच आयोजित फाइनल मैच में चाइल्ड एफसी मोहनपुर की टीम चरकी पहाड़ी को 3-0 से पराजित कर टूर्नामेंट की विदेता बन गयी. उधर टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच में केबी 11 देवघर ने देवघर 11 की टीम को 1-0 के अंतर से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसके पश्चात जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो ने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद इनाम प्रदान किये. आज के मैचों में रेफरी की भूमिका में ललन कुमार सिंह, फ़ूलचंद सिंह, अमित कुमार सिंह, रमण कुमार सिंह ने निभाई.




