जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के सासपुर गुरुद्वारा में बीते दो सालों से एक जमीन के विवाद में मुसाबनी अंचलाधिकारी ने 14 ग्रामीणों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में बुधवार, 29 जुलाई को सुबह 11:30 बजे उक्त जमीन को मापी कर विवाद का निपटारा करने की जानकारी दी गई है. इस संबंध में पीड़ित शंभू कर सिंह ने बताया कि उक्त जमीन सरकार से बंदोबस्ती में मिली थी, जिस पर गांव के बृज बिहारी महतो ने चार कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा कर घर बना लिया है व उनकी अन्य जमीन पर भी दूसरे पक्ष के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसकी शिकायत वर्ष 2024 में घाटशिला एसडीओ से की गई थी. इसके आलोक में कल मुसाबनी अंचलाधिकारी की ओर से 14 लोकों को जमीन की मापी के लिए नोटिस जारी हुआ है, ताकि सभी लोगों की मौजूदगी में रैयत शंभू कर सिंह की शिकायत का निपटारा किया जा सके. इस मामले में दूसरे पक्ष के बृज मोहन महतो पर शंभू कर सिंह की जमीन पर कब्जा कर घर बना लेने का आरोप है.



