
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत कमल क्लब की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कमल क्लब की ओर से चयनित खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट्स का वितरण किया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरुप यादव ने खिलाड़यों के बीच जर्सी, फुटबॉल और बुट्स का वितरण किया. इस अवसर पर कमल क्लाब के अध्यक्ष ठाकुर दास गोप, उपाध्यक्ष सहदेव गोप, कोषाध्यक्ष सुभाष गोप, सचिव बद्दीनाथ गोप, सह सचिव बृहस्पति गोप, खिलाड़ियों में सिमल मांडी, मुकुंद मुर्मू, सोमाय हेम्ब्रम, दुर्गा मुर्मू, बबलु मांडी, रघु सोरेन, बैद्यनाथ मुर्मू, चुना राम मुर्मू, ठाकुर दास मांडी, बैजून मुर्मू, सुकलाल बास्के, निरंजन गोप, गोपाल गोप आदि उपस्थित थे.







