
चाईबासा: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आमडिया पंचायत के सेड़ेगासाई गांव में एक बार फिर लगभग 47 दिनों बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. सेड़ेगासाई गांव का ट्रांसफार्मर पर ठनका गिरने से जल गया था, तब से गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक दीपक बिरुवा दो दी. उनके तत्काल पहल करते हुए गांव के लिए एक नया नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, इसके बाद उन्होंने इसका विधिवत उद्घटान किया. इसके बाद गांव में बिजली बहाल हुई. बिजली बहाल होने से ग्रामीणों मे हर्ष का माहौल है. इस मौके पर ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विधायक का स्वागत किया और ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए धन्यवाद दिया. इस मौके पर पर झामुमो के हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, विकास गुप्ता, राकेश सिंकू, मुरलीधर कोड़ा, नरेश कोड़ा, मंगल सिंह कोड़ा, परमेश्वर कोड़ा, लक्ष्मण चातोम्बा, दिलीप कोड़ा, गाजू चातोम्बा, जयंती कोड़ा, पार्वती कोड़ा, सुकुरमनी कोड़ा शामिल थे.







