जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित हजरत महवारी शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह (पीर बाबा) का सालान उर्स गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. उर्स की शुरुआत फजिर की नमाज के साथ हुई. मजार के खादिम मो हारुन रसीद ने दोपहर 1 बजे बाबा की चारदपोशी की. रात 8 बजे कव्वाली का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें मानगो के प्रसिद्ध कव्वाल फिरोज फिरदौस, इमाम जानी और जुगसलाई के कव्वाल हुसैन वारसी ने कई बेहतरीन कलामों की प्रस्तुति दी. कव्वाली के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
हारुन रशीद के अनुसार सालाना उर्स में जमशेदपुर के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी लोग मजार आते हैं. गुरुवार को लगभग 2000 लोगों ने मजार में मत्था टेका. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पार्षद कविता परमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी के एन झा, भोला झा, इरशाद गद्दी, मो सलाहुद्दीन, नासिर गद्दी और अन्य लोगों ने सहयोग किया.




