बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर महंती ने मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. विधायक ने बैठक कर प्रखंड विकास पदाधिकारी और सीओ को सरकार की योजनाओं को और तेजी से कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया. मौके पर 20 सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, रासबिहारी साव, खितिश मुंडा, सौमित्र ओझा, सुमित माइति, जितेंद्र ओझा, कमल दत्त समेत अन्य उपस्थित थे.












