
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर गांव निवासी आंदोलनकारी सह पूर्व मुखिया अंबर हांसदा (105) कि विगत दिनों निधन होने की सूचना पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कालापाथर गांव पहुंच कर उनके शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान श्री महंती ने कहा कि स्व अंबर हांसदा उनके अभिभावक तुल्य थे, उनकी कमी उन्हें हमेशा खलेगी. उन्होंने कहा कि समाज के युवा उन्हें अपना आदर्श मानकर उनकी जीवनी से प्रेरणा लें और उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभायें. मौके पर जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा, धनंजय करुणामय, दशरथ मुर्मू, राजा राम गोप,विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.







