
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के बांकशोल गांव के सबर विधार्थी मंगलवार को सबर समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती के कार्यालय पहुंचे और विधायक को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि बांकशोल और बनकाटा समेत अन्य गांव के सबर परिवार का 1932 और 1964 के खतियान में जाति के स्थान पर लोधा लिखा गया है, जिस कारण सबर विधार्थियों के जाति प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है. कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण सबर विधार्थी सरकारी लाभ पाने और सबर जाति के आरक्षण के आधार पर विधार्थियों को मिलने वाले लाभ और सरकारी नौकरी पाने से वंचित होना पड़ रहा है. वे सभी कई बार प्रखंड के पदाधिकारी से मिलकर खतियान में हुई त्रुटि को सुधार कराने की मांग तक चुके हैं, परंतु अब तक पदाधिकारी द्वारा पहल नहीं किया गया है. इस कारण सबर विधार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबर विधार्थियों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की है. इस दौरान विधायक श्री महंती ने विधार्थियों को आश्वस्त किया कि वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे, ताकि सबर विधार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाला लाभ मिल सके. इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिलीप सबर, महेन्द्र सबर, लालटू सबर, मीना देवी, संध्या सबर, झामुमो के गौतम दास, विशाल बारिक, राजा बारिक, बलराम महतो, धनंजय करुणामय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







