
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने शनिवार को विधायक कार्यालय परिसर में प्रखंड के सात निर्धन परिवार को आर्थिक सहयोग किया. मौके पर बिहारीपुर गांव निवासी गोमा नायक की पुत्री की शादी में नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. वही श्राधकर्म के लिए तुलसीबनी निवासी लदी नायक,सरदारपाड़ा निवासी पुटकी बेहरा,नागानल कॉलोनी के संजीत सरदार, जिरापाड़ा रतन महतो, दुआरीशोल के चित्तरंजन गोवाला और सिमदी गांव के सुजीत महतो के परिवार को श्राधकर्म के लिए नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया है. मौके पर गौतम दास, देवाशीष दास, राजा बारिक, विशाल बारिक,बलराम महतो,बुबाई दास समेत अन्य उपस्थित थे.







