अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो स्थित राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र के तत्वाधान में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक 25 लाख लोगों को फाइलेरिया बीमारी की दवा खिलाई जाएगी. फाइलेरिया रोग के मॉस ड्रग वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी को बोकारो के सिविल सर्जन कार्यालय से होगा. इस कार्यक्रम में डोर टू डोर जाकर लोगों को फाइलेरिया बीमारी से निजात दिलाने के लिए दवा खिलाई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
पिछले वर्ष भी लगभग 24 लाख लोगों को बोकारो में फाइलेरिया बीमारी से निजात पाने के लिए दवा खिलाई गई थी और इसमें बोकारो जिला राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र को केंद्र सरकार की वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र भारत सरकार के द्वारा अपना निर्धारित लक्ष्य लगभग पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था. इसी को देखते हुए इस बार 25 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए भारी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कर्मी लगाए जाएंगे और निरंतर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
बोकारो के सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम को लेकर 10 से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र के तत्वाधान में मास ड्रग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ 10 फरवरी को किया जाएगा. इस वर्ष लक्ष्य बोकारो के सुदूर इलाके में रहने वाले लोगों से लेकर शहर में भी रहने वाले लोगों को फाइलेरिया रोग से मुक्ति दिलाने के लिए डोर टू डोर जाकर दवा खिलाया जाएगा.



