चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के जामशोल गांव में जाहेरथान घेराबंदी निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. जाहेरथान बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल हैं. जाहेरथान के घेराबंदी से ग्रामीणों को पूजा अर्चना में सहूलियत होगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर झामुमो नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी,मुखिया मंजुला मुर्मू, अशोक महतो,ग्राम प्रधान श्याम चरण मुर्मू,कुंवर टुडू,समीर बर्मन,गौतम दास,दुलाल मांडी,मोहन माईती,उत्पल महतो,दयामय गिरी,सुजीत दास,प्रणव बेरा,मिथुन कर,नारायण महतो,पिंटू महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




