
बहरागोड़ा: सांसद विद्युत वरण महतो के पुत्र कुणाल महतो बुधवार की शाम बहरागोड़ा का दौरा किया. इस दौरान वे कई कार्यक्रम में शामिल हुए. इस क्रम में वे जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग भी किया. कुणाल महतो सबसे पहले बहरागोड़ा के पूर्वांचल के बुढ़ीडाही गांव में और साकरा पंचायत के धाधिका गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खेल से हमें संगठित रहने और आपसी एकता की सीख मिलती है. कहा कि युवा नशा से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखारे और अपनी पहचान बनाये.

इसके बाद वे बहरागोड़ा के दांदुडीह गांव पहुंचकर स्व डोमन मुंडा के परिजनों से मिलकर परिवार को सांत्वना दिया और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग किया. स्व मुंडा मुंडा समाज के सचिव थे. इसके पश्चात श्री महतो चाकुलिया पहुंचकर प्रखंड के चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव निवासी समाजसेवी गोलक माईति के आकस्मिक देहांत होने की सूचना पाकर गांव पहुंचकर परिजनों से मिले और परिवार को सांत्वना दिया. इसके पश्चात वे पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बेंद पंचायत के कानिमहुली गांव पहुंचकर अनाथ और निर्धन बेटी की शादी समारोह के लिए आर्थिक सहयोग किया.

कानिमहुली आदिवासी टोला के ग्रामीणों ने बताया कि समाज की बेटी को समाज के लोग आपस में चंदा कर विवाह करवा रहे हैं. कहा कि उसके पिता नही है, मां किसी तरह मेहनत मजदूरी कर बेटी को पाल पोसकर बड़ा किया है. कहा कि समाज के लोग संगठित होकर निर्धन बेटी का विवाह करवा रहे हैं. समाज के लोगों की इस कार्य से प्रभावित होकर कुणाल महतो ने समाज के लोगों को निर्धन बेटी की विवाह कार्य कराने के लिए साधुवाद दिया, वही आर्थिक सहयोग भी किया. मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, मिशन मोदी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डोमन चन्द्र हांसदा, पार्थो महतो,चंदन महतो, आजाद महतो,नंद किशोर मुंडा, सीताराम सिंह मुंडा, सुखराम मुंडा, अरूण मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.



