बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में भाजपा मंडल की एक बैठक सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 21 दिसंबर से सांसद खेल महोत्सव को लेकर सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और रणनिती बनाई गई. कार्यकर्ताओं ने बताया कि जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो के दिशा निर्देश पर बहरागोड़ा प्रखंड में नमो फुटबॉल एवं सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और जिम्मेदारियों पर विचार विमर्श किया गया. दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे मानुषमुरिया स्टेडियम में होगी. महोत्सव में कुल 32 टीमें भाग लेंगी. इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ना है ताकी उनमें खेल भावना का विकास हो सके.



