चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया उपरटोला स्कूल के सामने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत पंद्रह दिनों से खराब पड़ा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को देकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुखिया श्री मुर्मू ने इसकी सूचना सांसद विद्युत वरण महतो को देकर एक नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. सांसद श्री महतो ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया. जिसपर विभाग ने आज ट्रांसफ़ार्मर बदल कर नया 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया. (नीचे भी पढ़ें)
जिसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. नये ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद विद्युत वरण महतो और मुखिया राम मुर्मु के प्रति आभार जताया. मौके पर मुखिया दानगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, विनय कृष्ण महतो, गौतम महतो, पूर्णेंदु महतो, अरूण महतो, असित महतो, कृष्ण महतो, जयदिप महतो, सुमन महतो, लिपु गिरि, विश्वजित राना, बाबलु महतो, पप्पु गिरि, कृष्ण मान्ना समेत अन्य उपस्थित थे.




