
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शहरी इलाकों में आए दिन ब्राउन शुगर के साथ किसी ना किसी की गिरफ्तारी हो रही है. अब ब्राउन शुगर का नशा ग्रामीण इलाकों में भी अपना कब्जा जा रहा है. जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर काली मंदिर के पास पुलिस गंगाडीह निवासी गुलजार अहमद को पकड़ा. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. जानकारी देते हुए डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुलजार अहमद को पकड़ा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





