बहरागोड़ा: माटिहाना – चाकुलिया मुख्य सड़क पर बड़शोल थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर प्याज से लदा ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 33 ई 3651 अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में चालक सपन मंडल और खलासी रंजीत महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पाकर बड़सोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से दोनों घायलों को इलाज के लिए बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)

घायल चालक सपन मंडल ने बताया कि ट्रक नासिक से प्याज लेकर हाईवे की बजाय मटियाना -चाकुलिया सड़क से होकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे, इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सड़क के किनारे प्याज बिखरे पड़े हैं समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस वहां मौजूद है.




