जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के आसनवनी लैंपस में मंगलवार से धान बीज वितरण का शुभारंभ किया गया है. इधर इस मौके पर जिला परिषद हिरण्यमय दास और मुखिया अनीता मुर्मू ने फीता काटकर धान बीज वितरण का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही 40 से अधिक किसानों ने धान बीज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. इस मौके पर लैंपस के सचिव मनिंद्र महतो, अध्यक्ष चुनका मुर्मू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.












