चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कांटाबनी गांव के पाल टोला के ग्रामीण राहुल पाल,वरूण पाल लतिका पाल,जगन्नाथ पाल ने विगत दिनों चाकुलिया के सीओ को ज्ञापन सौंपकर गांव में हो रहे अवैध पत्थर की खनन,उच्च विस्फोटक और पत्थर खदान को बंद कराने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि कांटाबनी पाल टोला में विगत 8 साल से केके बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड का पत्थर खनन चल रहा है जिससे ग्राम वासियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. कहां है कि ब्लास्ट के दौरान काफी मात्रा में धूल,डस्ट उड़ने से और दुर्गंध के कारण ग्राम वासियों को सांस लेने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. धूल डस्ट के कारण साग,सब्जी और पशु चरने के खास बर्बाद हो रहे हैं और पर्यावरण में काफी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है.(नीचे भी पढ़े)

वही ब्लास्ट के दौरान कंपन से घर, मंदिर और विद्यालय के दीवारों में क्रेक हो रहा है और घर में पत्थर भी गिरते हैं जिसके कारण किसी भी समय जान माल की क्षति होने की संभावना है. ग्रामीणों ने कहा है कि इसकी सूचना कई बार विभाग को दी गयी है परंतु अबतक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने मांग किया है कि विभाग जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करे. ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि विधायक समीर महंती, जिला दंडाधिकारी, खान सुरक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और थाना प्रभारी को भी दी है. इस संबंध में सीओ जयवंती देवगम ने बताया कि ग्रामीणों के आवेदन पर विभागीय जांच की जा रही है. कहा की कर्मचारी के रिपोर्ट के अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.




