गालूडीह : गालूडीह के स्वास्तिका गेस्ट हाउस में मंगलवार को कैनन कंपनी की ओर से सिनेमेटिक कैमरा सेटिंग एडवांस्ड फोटोग्राफी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में गालूडीह, घाटशिला बहरागोड़ा और जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के 50 फोटोग्राफर शामिल हुए. कैनन कंपनी के एरिया सेल्स दीपांकर, शेखर, कैनन टेक्निकल के राजकुमार एवं संजीव ने फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी से संबंधित कई प्रकार की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
डिजिटल कैमरे में मिररलेस में बहुत सारी फोटोग्राफी के लिए सपोर्टिंग टूल्स दिए गए हैं. राजकुमार ने उन टूल्सके साथ कैसे कार्य किया जाय कि फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी में काफी सहयोग मिले, फोटोग्राफरों को इसकी जानकारी दी. फोटोग्राफर शूट करते समय कैमरा सेटिंग 4के कैमरा सेटिंग, कलर सेटिंग एवं सिनेमेटिक विडियो के संबंध में पूरी जानकारी दी. फोटोग्राफरों ने बताया कि कैनन के द्वारा यह दूसरी बार वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. वर्कशॉप में कैमरा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली. वर्कशॉप को सफल बनाने में कैनन की पूरी टीम एवं गालूडीह के फोटोग्राफर दीपू का सराहनीय योगदान रहा.




