गालूडीह : गालूडीह पुलिस ने शनिवार शाम को थाना के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने हाइवे से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोक कर डिक्की, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की तलाशी ली. वाहन चालकों से कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र भी मांगे गए. कागजात में कमी पाए जाने पर कई चालकों को चेतावनी दी गई. पुलिस ने बताया वरीय पदाधिकारी के आदेश पर हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित कराने के साथ ही अवैध शराब, हथियार, नगदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है.




