चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर प्रतिबंध के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वर्णरेखा नदी घाट और सड़कों पर छापामारी की जाती है ताकि क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर प्रतिबंध लगाया जा सके. वहीं बालू माफिया क्षेत्र के विभिन्न नदी घाट और विभिन्न स्थानों पर किए गए बालू भंडारण स्थल से ट्रैक्टर पर बालू लादकर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहें हैं और बालू को बाजार क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर ऊंचे कीमतों पर बेचकर मालामाल हो रहे हैं. बालू के बेधड़क परिवहन करने की सूचना पाकर गुरूवार को चाकुलिया पुलिस ने चाकुलिया बाजार क्षेत्र से बालू से लदा दो ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे इसके लिए प्रशासन तत्पर है. कहा की आगे भी प्रशासन द्वारा छापामारी और जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब्त ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं है जिस कारण ट्रैक्टर मालिक के पहचान नहीं हो पाया है पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है.




