जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत डोमजूडी में लाखों रूपया की लागत से सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति को चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन की सौगात दी. इस मौके पर शिलापट्ट का पर्दा हटाकर एक भवन का उद्घाटन किया. इस मौके पर समिति के नए अध्यक्ष नवदीप दास ने उन्हें चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. इसके पूर्व मदन मोहन मंदिर से उद्घाटन स्थल तक भव्य नगर कीर्तन निकाली गयी, जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष नाचते गाते चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र जय राधे, राधे- राधे की गूंज से पूरा डोमजूडी गांव भक्तिमय हो गया. इस मौके पर समिति की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित की गयी व मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)

इस दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुंदर लाल दास ने अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई तथा कहा कि नया संस्कृतिक भवन, मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र दिलाकर शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने आगे कहा कि उनके तीन साल कार्यकाल के दौरान कई काम अभी भी अटके है जिसे आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा. उन्होंने माना कि समाज को ओबीसी 02 से हटाकर 01 में लाने, टाटा नगर से नवदीप धाम ट्रेन चलाने की इच्छा अधूरी है. इस मौके पर समाज की ओर डॉ सुंदर लाल दास, नवदीप दास, धनी दा संजय दास, मदन मोहन दास, हरिहर दास, सपन कुमार दास, दुलाल दास, नवदीप दास, भोला नाथ दास, मिहिर दास, चंचल दास, हरे कृष्णों दास, तपन दास, सुधन दास, शक्ति पदों दास, विद्या धर दास, आनंद दास, अनिमा दास, इंद्राणी दास, अजीत दास, समर दास, संजय दास, तापस दास, हेमंत दास, बलराम मदन मोहन दास, बबलू दास, गुरू पदों दास, संजय दास, शिशिर दास भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. इस दौरान नए भवन में राधा गोविन्द की पूजा अर्चना कर भगवान की धरती पर आने का आह्वान किया.








