चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को राजा राममोहन राय की जयंती पर विद्यार्थियों के लिए क्विज के अलावा चित्रांकन एवं निबंध की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. वहीं अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने रैली निकालकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया. रैली में शामिल विद्यार्थियों ने राजा राममोहन राय अमर रहे के नारे लगाये. शिक्षकों ने राजा राममोहन राय की जीवनी पर प्रकाश डाल कर बच्चों को उनके बताये मार्ग पर चलने की सीख दी. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. पुरस्कार पाने वाले बच्चों में दिशा दीक्षित एवं पानमुनी टुडू प्रथम एवं द्वितीय रहीं. मौके पर विद्यालय प्रधान बी एस नायक, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, रायमनी, अविनाश, राजीव कुमार मल्लिक, अरुण कुमार महतो, संदीप कुमार बेरा, मनोज कुमार घटवारी, जानती मुर्मू,बासन्ती मुर्मू,अंजन कुमार भोल, गोविंद गोप समेत अन्य उपस्थित थे.



