बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक फणीन्द्र नाथ पॉल के सेवानिवृत्त होने पर आज विद्यालय से उन्हें समारोह पूर्वक विदायी दी गयी. मौके पर उन्हें शिक्षकों ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर बोलते हुए विश्वजीत राणा ने कहा कि फणीन्द्र नाथ पाल का विद्यालय के विकास में अहम योगदान रहा है. उनकी मेहनत और लगन से क्षेत्र में विद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि विद्यालय को उनकी कमी हमेशा खलेगी. इस अवसर पर विश्वजीत राणा, कृष्णा मन्ना समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे.



