गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया. फिर स्थानीय लोगों ने लहूलुहान युवक को अनुमंडल अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक की पहचान फूलपाल निवासी मो शेख आजाद (55) के रूप में हुई है. शेख आजाद जमशेदपुर से अपने घर फूलपाल लौट रहा था. इसी दौरान जगन्नाथपुर के पास कार ने पीछे से उसे अपने चपेटे में ले लिया. मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं. तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है. उनका बेटा राज्य से बाहर काम करता है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



