चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने नामोपाड़ा काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के बाद चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. पूजा के बाद उन्होंने नामोपाड़ा क्षेत्र में डोर-टु-डोर जनसंपर्क कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील की. यह जनसंपर्क अभियान नामोपाड़ा से रासमंच होते हुए रंकणी मंदिर तक चला. इस दौरान चन्दना मुर्मू ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समर्थन देने की अपील की. कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया. जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. (नीचे भी पढ़ें)
चन्दना मुर्मू ने कहा कि अवसर मिला तो नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने मतदाताओं से समर्थन देने की अपील करते हुए विकास के संकल्प को मजबूत करने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर अभय सिंह, लखन मांडी,साधन मलिक,पार्थो महतो, मनोरंजन महतो,मुरली दास,जया दास,चंद्रा बेरा,दिनेश सिंह,चंदन महतो समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.



