गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत के बनमाकड़ी गांव में विधायक समीर महंती ने दो पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपने विधायक निधि से दोनों योजनाओं की स्वीकृति दी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी योजनाओं के निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण का कार्य पूरा करायें. मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, गुड़ाबांदा प्रखंड के 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपद टुडू, 20 सूत्री सदस्य बुकाई सोरेन, साकिला हेम्ब्रम, देवाशीष कालिंदी, मुखिया करिया हेम्ब्रम, तोड़ो किस्कू, विनोद कुमार बागाल, मेघराय हेम्ब्रम, साहेब राम सोरेन, पद्मोलचन बेरा, दशरथ मांडी, देवीलाल सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




