घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने लगभग 2 घंटे तक पंजियों आदि की जांच की. निरीक्षण काफी संतोषजनक रहा, हालांकि उन्होंने निरीक्षण के दौरान पायी गयी अशुद्धियों को सुधारने का निर्देश भी दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान एसडीपीओ ने संबंधित कांडों की जानकारी ली तथा लंबित मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अपराध पर अंकुश लगाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिये. ज्ञात हो कि तीन जनवरी को गांजा को लेकर की गयी छापामारी में गये पुलिस कर्मियों द्वारा घाटशिला के बनकाटी निवासी मनोरंजन महाकुड़ एवं उसकी पत्नी ममता महाकुड़ से 2.70 लाख रुपये छीन लेने के आरोप पर अब तक कोई करवाई नही होने से स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जुझार सोरेन ने ग्रामीण एसपी से मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई की मांग भी की. (नीचे भी पढ़ें)
जुझार सोरेन ने पत्रकारों को बताया कि दंपति से पुलिस ने पैसे छीन लिये. जांच के बाद 14 जनवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता व अन्य पुलिस पदाधिकारी को निलंबित भी किया था, परंतु 6 महीने बीत जाने के बावजूद अब कर दंपति के पैसे वापस नहीं मिले.



