जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन का डेढ़ माह व्यापी तुलसी जयंती समारोह शनिवार को साहित्यिक परिचर्चा के साथ विधिवत आरंभ हो गये. शनिवार शाम तुलसी भवन में ‘विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ता भारत’ विषय पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा के साथ आरंभ तुलसी जयंती समारोह के तहत आगामी डेढ़ माह तक भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे. (आगे भी पढ़ें)

बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत आगामी डेढ़ महीने तक विविध कार्यक्रम आयोजित के जाते रहेंगे. इन कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को साहित्यिक परिचर्चा के साथ हुई. इसके साथ ही इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद एवं चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ की जयंती भी मनाई गई. संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा में टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक डॉ चंद्रेश्वर खां मुख्य अतिथि थे.(आगे भी पढ़ें)
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ परिचर्चा में अशोक पाठक स्नेही एवं ब्रजेंद्र नाथ मिश्र ने मुंशी प्रेमचंद एवं चंद्रधर शर्मा गुलेरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर ‘विश्वगुरु की ओर बढता भारत’ विषय पर विमल जालान, डॉ उदय प्रताप हयात, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीलिमा पाण्डेय, शीतल प्रसाद दुबे, अरुणा भूषण, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वीणा कुमारी ‘नंदिनी’, सुरेश चन्द्र झा, बलविन्दर सिंह, क्षमाश्री दुबे, अशोक पाठक ‘स्नेही’, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र समेत अन्य साहित्यकारों ने अपने विचार रखे. मौके पर साहित्य समिति के सचिव ड़ॉ अजय कुमार ओझा, माधवी उपाध्याय, बसंत जमशेदपुरी, निवेदिता श्रीवास्तव, संजय कुमार झा, जितेश कुमार तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे. समारोह में स्वागत भाषण मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अजय प्रजापति ने किया.



